शरीर को ठंडा और फिट रखने के लिए डाइट में जोड़ें ये कुछ देसी चीजें शरीर को ठंडा और फिट रखने के लिए डाइट में जोड़ें ये कुछ देसी चीजें गर्मी शुरू होते ही अपने खाने-पीने में बदलाव करना जरूरी है. हल्का, ठंडक देने वाला और जल्दी पचने वाला भोजन अपनाएं. जो फल और सब्जियां गर्मियों में उगती हैं, वही शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं, जैसे तरबूज, खरबूजा और खीरा. गर्मी में पानी की कमी न होने दें. मटके का पानी, नारियल पानी और नींबू पानी जैसे प्राकृतिक पेय ज्यादा लें. इस मौसम में पाचन शक्ति थोड़ी कमजोर हो जाती है, इसलिए भारी और तला-भुना खाना कम करें. लौकी का रस शरीर को ठंडक देता है और डिटॉक्स करने में मदद करता है. इसे दोपहर में लेना ज्यादा फायदेमंद होता है. सत्तू गर्मी में एनर्जी देने के साथ-साथ शरीर को ठंडा भी रखता है. यह पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है. दिन में एक बार कच्चा खाना जैसे फल या अंकुरित अनाज जरूर लें. इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. सही खान-पान से शरीर के हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव और फ्रेश महसूस करते हैं.