चिलचिलाती धूप में भी दमकेगा चेहरा, बस कर लें 7 काम
चिलचिलाती धूप में भी दमकेगा चेहरा, बस कर लें 7 काम
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसके साथ ही चिलचिलाती गर्मी और तेज़ धूप आपकी स्किन पर बुरा असर डालने के लिए तैयार है.
ऐसे में गर्मियों में स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है, ताकि चेहरे का ग्लो खत्म न हो.
तो चलिए जानें कि हम गर्मियों के महीनों में अपनी स्किन का ख्याल कैसे रख सकते हैं.
स्किन को रखें हाइड्रेट- ग्लोइंग स्किन के लिए खूब पानी पिएं, और नारियल पानी या ताज़े फलों का जूस पिएं.
माइल्ड क्लींजर- धूल और पसीना हटाने के लिए, दिन में दो बार माइल्ड क्लींजर से अपनी स्किन को साफ़ करें.
सनस्क्रीन लगाएं- घर से बाहर निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले SPF 30 या 50+ वाला सनस्क्रीन लगाएं; इससे आपका चेहरा सुरक्षित रहता है, बादल वाले दिनों में भी.
जेल-बेस्ड या ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर- गर्मियों में, हैवी क्रीम के बजाय जेल-बेस्ड या ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर चुनें.
स्किन को एक्सफोलिएट करें- डेड स्किन सेल्स हटाने और अपने चेहरे का नेचुरल ग्लो वापस लाने के लिए, हफ्ते में 2-3 बार अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करें.
सोने से पहले करें ये काम- सोने से पहले अपना चेहरा धोएं, और एलोवेरा जेल या कुमकुमादि तेल लगाएं.