कभी 500 रुपए कमाते थे सुनील ग्रोवर, अब करोड़ों कमाते हैं एक्टर
आज के समय में सुनील ग्रोवर इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड कॉमेडियंस में से एक हैं. उनके पास घर, पैसा और शोहरत सब कुछ है.
वे अब लग्जरियस जिंदगी जीते हैं लेकिन उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है. क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब वो एक दिन के केवल 500 रुपए कमाते थे.
जब सुनील मुंबई में शिफ्ट हुए थे, तो वो पॉश इलाके में रहते थे. उस जगह पर महंगाई के कारण उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई थी.
सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे एक दिन में 500 रुपए कमाते थे लेकिन वे कभी परेशान नहीं होते थे. उन्हें लगता था कि बस अब उन्हें सक्सेज मिलने ही वाली है. जल्दी ही वे बहुत पैसा कमाने वाले हैं.
उन्होंने कहा कि उनकी तरह कई सुपरस्टार्स ने स्ट्रगल किया था लेकिन फिक्सड इनकम सोर्स ना होने के कारण वो परेशान हुए.
उन्होंने बताया कि जब वे स्ट्रग्लिंग दिनों में थे, तो उनके पिता ने उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी. उनके पिता ने कहा कि कभी अपने पैशन को मत छोड़ना.
इसके बाद सुनील ग्रोवर ने अपने सपनों को पूरा करने की ठान ली और काम की तलाश जारी रखी. उन्होंने दोस्तों से मदद ली
इसके बाद उन्हें टीवी इंडस्ट्री में एक रोल मिला. हालांकि उन्हें किसी भा कारण के बिना शो से हटा दिया गया, जिसके कारण उन्हें झटका लगा.
सुनील को उनकी मिमिक्री स्किल्स और स्टैंडअप कॉमेडी ने मशहूर बनाया. उन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे तमाम किरदार निभाए.
कपिल शर्मा के साथ अपने झगड़े को भुलाकर वे फिर से सबको हंसा रहे हैं. बता दें कि वर्तमान समय में एक्टर की नेटवर्थ लगभग 25 करोड़ रुपए है.