'एक वर्ष खोकर पार्टी मनाते हैं' स्वामी परमानंद ने बर्थडे पार्टी पर कसा तंज, बताया तरीका

धर्मगुरू स्वामी प्रेमानंद की बातें अक्सर लोगों के सामने आती रहती हैं, जो उन्हें जिंदगी जीने का सही सलीका सिखाती हैं.

कुछ समय पहले स्वामी प्रेमानंद महाराज ने लोगों को बर्थडे पार्टी को लेकर लोगों पर तंज कसा था.

उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी का एक साल कम हो जाता है और वे इसकी खुशियां मनाते हैं. 

लोग कहते हैं बर्थडे पार्टी दे रहे हैं. अगर आपकी जिंदगी में एक साल कम होने की जगह जुड़ जाए, तो पार्टी मनाओ.

जिंदगी का एक साल खो गया और कहते हैं आओ पार्टी मनाते हैं. क्या हमारा ज्ञान, क्या हमारा विवेक.

'एक वर्ष खोकर पार्टी मनाते हैं' स्वामी परमानंद ने बर्थडे पार्टी पर कसा तंज

सत्य सच्चिदानंद जीवन प्राप्ति के लिए और समस्त कर्मों को विध्वंस करने के लिए, इंद्रियों को पवित्र करने के लिए और इंद्रियों पर विजय प्राप्त करने के लिए एक मनुष्य जीवन मिला है.

आप कहां खोए हुए हैं. एक बार मनुष्य जीवन नष्ट हुआ, तो फिर 84 लाख योनियों में भ्रमण करेंगे.

वहां पर आपको कौन पूछेगा. आप खुद देखिए कि आपको पिछले जन्म का कौन सा रिश्तेदार पूछने आ रहा है.

इसलिए होश में रहो हर्षित मत हो, आनंदित होने के लिए भगवान की शरण में बढ़ो.

सुख-दुख में मत भूलो और यात्रा चलाते रहो. जीवन यात्रा चलाते रहो, जिसका लक्ष्य भगवान होना चाहिए.

Read More