शरीर में आयरन की कमी के लक्षण

आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो ऑक्सीजन को पूरे शरीर तक पहुंचाता है.

आयरन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन कम पहुंचती है, जिससे हर समय थकान महसूस होती है.

बार-बार चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना आयरन की कमी का संकेत हो सकता है.

थोड़ा चलने या काम करने पर ही सांस फूलने लगती है.

स्किन का पीला या बेजान दिखना हीमोग्लोबिन की कमी की ओर इशारा करता है.

नाखून पतले, टूटने वाले या चम्मच जैसे हो सकते हैं.

ब्रेन तक ऑक्सीजन कम पहुंचने से फोकस और मेमोरी प्रभावित हो सकती है.

कम हीमोग्लोबिन की वजह से हार्ट को ज्यादा काम करना पड़ता है, जिससे धड़कन तेज हो सकती है.

Read More