Apr 02, 2025
Shivani
ताइवान को मिल गया सबसे शक्तिशाली हथियार, अब थर-थर कंपेगा चीन
चीन ताइवान पर कब्ज़ा करने की अपनी नापाक साजिश से बाज नहीं आ रहा है।
हर दिन उसके
लड़ाकू विमान
ताइवान की सीमा में घुस आते हैं और फिर बिना कुछ किए वापस लौट जाते हैं।
हालांकि, ताइवान भी चीन की इस हिमाकत का पूरी ताकत से जवाब देता है, लेकिन अब उसे अमेरिका से ऐसा हथियार मिल गया है।
अब चीनी सेना को ताइवान के आसमान में उड़ान भरने से पहले सौ नहीं बल्कि हजार बार सोचना पड़ेगा।
क्योंकि अमेरिका ने उसे अपना लड़ाकू विमान F-16 सौंप दिया है।
ताइवान को लॉकहीड मार्टिन से ऑर्डर किए गए 66 F-16 वाइपर लड़ाकू विमानों की पहली किस्त कथित तौर पर मिल गई है।
ये अमेरिकी मूल के विमान चीन के पांचवीं पीढ़ी के उन्नत लड़ाकू विमानों J-20 के खिलाफ ताइवान की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे।
ताइवान ने आधिकारिक तौर पर F-16 ब्लॉक 70 वाइपर मिलने की घोषणा नहीं की है।
लड़ाकू विमानों का पहला बैच 7वें टैक्टिकल फाइटर विंग को सौंपा जाएगा, जो ताइवान के पूर्वी क्षेत्र की रक्षा करने वाली एक नई वायु सेना इकाई है।
ये भी देखें
गर्मियों में कच्चा आम खाने से क्या होता है?
दवाओं के लिए भी दर-दर मारा फिर रहा है कंगाल पाकिस्तान
रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कली खाने से क्या होता है?
रोजाना गर्मियों में गुड़ खाने से क्या होता है?