मंदिर से लौटते ही पैर धोना सही है या गलत? जानिए शास्त्रों में क्या कहा गया हैमंदिर से लौटते ही पैर धोना सही है या गलत? जानिए शास्त्रों में क्या कहा गया हैसनातन धर्म में मंदिर जाना केवल पूजा या दर्शन तक सीमित नहीं माना जाता. इसे आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ने का माध्यम भी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंदिर में देवी-देवताओं की उपासना करने से मन को सुकून मिलता है. हालांकि कई बार लोग अनजाने में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से मंदिर जाने का पूरा लाभ नहीं मिल पाता.धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मंदिर का वातावरण बेहद पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है. ऐसे में अगर घर पहुंचते ही तुरंत हाथ-पैर धो लिए जाएं, तो माना जाता है कि पानी के साथ वह सकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो सकती है. मंदिर से लौटने के बाद कुछ समय तक पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए. मंदिर दर्शन के बाद कोशिश करनी चाहिए कि सीधे घर लौटें और रास्ते में बेवजह बातचीत या इधर-उधर रुकने से बचें.अगर आप मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित करने गए हैं, तो पूजा के बाद खाली पात्र लेकर वापस न आएं.