युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक की असली वजह आई सामने, सुनकर हैरान रह गए लोग
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। दोनों ने 20 मार्च को तलाक ले लिया।
लेकिन, किसी को नहीं पता था कि उनके तलाक की वजह क्या थी। उस समय खबरें बस इतनी थीं कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया है।
अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने उनके बीच रिश्ता खत्म होने की असली वजह का खुलासा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रहने की जगह को लेकर दोनों के बीच मतभेद थे, जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला किया।
चहल और धनश्री के रिश्ते में दरार की वजह उनका रहने का स्थान था। दोनों अपने रहने के स्थान को लेकर सहमत नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया।
चहल से शादी के बाद धनश्री हरियाणा में उनके घर पर रह रही थीं। वह मुंबई तभी आती थीं जब उन्हें कोई काम होता था या आना जरूरी होता था।
मुंबई-हरियाणा में रहने की यही लड़ाई उनके रिश्ते के खत्म होने की वजह बनी। दरअसल चहल अपने माता-पिता से अलग रहने को तैयार नहीं थे।
आपको बता दें कि आईपीएल 2025 की शुरुआत से ठीक दो दिन पहले 20 मार्च को मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में दोनों का तलाक हो गया।