कटरीना कैफ की 'बेदाग' खूबसूरती का राज कटरीना सुबह उठते ही सबसे पहले 2 गिलास गुनगुना पानी पीती है. यह शरीर के टॉक्सिन्स (जहरीले पदार्थों) को बाहर निकालने में मदद करता है.पानी के बाद वे नींबू, अदरक या अजवाइन का जूस लेती है. यह उनकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट और चमकदार बनाता है.एक कटोरे में बर्फ और पानी भरकर वे अपना चेहरा उसमें कुछ सेकंड के लिए डिप करती है.वे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए हल्के हाथों या गुआ शा स्टोन से मसाज करती है.वे सुबह बहुत हार्ड फेस वॉश का इस्तेमाल नहीं करती . वे अपनी स्किन टाइप के हिसाब से किसी माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करती है.हफ्ते में कम से कम दो बार वे स्किन को एक्सफोलिएट (Scrub) करती है ताकि डेड स्किन सेल्स निकल जाएं और पोर्स साफ रहे.कटरीना अक्सर घर पर बने ओट्स और शहद के पेस्ट का इस्तेमाल करती है, जो उनकी स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड रखता है.वे दिन के समय भारी मेकअप के बजाय लाइट प्रोडक्ट्स और प्राइमर का इस्तेमाल करती है ताकि स्किन खुल कर सांस ले सके. कटरीना दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीती है. उनका मानना है कि जितना ज्यादा हाइड्रेशन होगा, उतनी ही स्किन ग्लो करेगी.