इस देश में नहीं हैं एक भी सांप

सांप दुनिया के अनोखे जानवरों में से एक माना जाता है। ये करीब छह लाख साल पहले आए महाविनाश के बाद तेजी से पनपे सरीसृपों के वंशज हैं।

दक्षिणी ध्रुव में न्यूजीलैंड ऐसा देश है जहां एक भी सांप नहीं है।

सुदूर दक्षिणी ध्रुव में इस द्वीपों के देश जंगली जानवरों की कमी नहीं है और ऐसा भी नहीं है कि यहां सरीसृप नहीं मिलते हैं। 

इतना ही नहीं न्यूजीलैंड के आसपास समुद्र में कई प्रकार के सांप देखने को मिलते हैं। फिर भी अभी तक यहां जमीन पर एक भी सांप नहीं मिला है।

यह सवाल भी यहां बहुत उपयुक्त है कि क्या न्यूजीलैंड में लोग बाहर से सांप नहीं ले गए हैं।

इसका जवाब जानकर हैरानी होती है कि न्यूजीलैंड में बाहर से सांप लाना प्रतिबंधित है और यहां किसी भी प्रकार के सांप रखना गैरकानूनी है। 

न्यूजीलैंड सरकार और लोग मानते हैं कि अब सांपों का आना उनके देश के लिए खतरा हो सकता है।

एक और देश है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि आज यहां पर भी एक सांप नहीं है। लेकिन कभी यह सांपों का देश हुआ करता था। 

यह देश आयरलैंड है कहा जाता है कि ईसाई धर्म की रक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नाम के एक संत ने पूरे देश के सांपों को एक साथ घेर लिया और उन्हें समुद्र में फेंक दिया था।

चीन का ऐसा मंदिर जहां छिन जाती है पैरों की ताकत

Learn more