साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल, इन 5 लक्षणों से पहचानेंशरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल हमारे ब्लड में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ है.यह cell membrane के निर्माण और होर्मोन के उत्पादन के लिए जरूरी होता है. खून में खराब कोलेस्ट्रॉल मात्रा बढ़ने पर यह धमनियों की दीवारों पर जमने लगता है.धमनियां संकरी होने से रक्त प्रवाह बाधित होता और हार्ट अटैक खतरा बढ़ जाता है.हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को इन 5 लक्षणों से पहचान सकते हैं.बिना भारी काम के सीने में जकड़न होती है, तो यह ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है.हल्का चलने पर सांस फूलने का मतलब है कि हार्ट को रक्त पंप करने में जोर पड़ रहा.रक्त का संचार ठीक से न होने पर हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्न की समस्या होती है.सामान्य तापमान में भी ज्यादा पसीना आना हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है.