स्वर्ग से सुंदर हैं भारत के ये 5 गांव! यात्रा बन जाएगी यादगारभारत की खूबसूरती या यूं कहें कि असली आत्मा आज भी गांवों में ही बसती है.छुट्टियों में हरे-भरे और शांत जगह की तलाश है, जो इन 5 गांव की यात्रा करनी चाहिए.भारत के ये पांचों ही ऐसे गांव हैं जो शहर के शोर-शराबा और प्रदूषण से कोसों दूर हैं.मावलिनोंग, मेघालय: ऊंची पहाड़ियों के बीच इस गांव को‘भगवान का अपना बगीचा’ कहा जाता है.ज़िरो वैली, अरुणाचल प्रदेश: खेतों और चीड़ जंगलों के बीच बसा ये गांव, अपातानी जनजाति का घर है.कल्प, हिमाचल प्रदेश: किन्नौर ज़िले में स्थित कल्पा गांव से ‘किन्नौर कैलाश’ का नज़ारा दिखाई देता है.खोनोमा, नगालैंड: यहां के लोगों ने शिकार करना छोड़कर, वनों की रक्षा करने का संकल्प लिया है.लैंडोर, उत्तराखंड: मसूरी के पास बसा यह छावनी क्षेत्र, औपनिवेशिक काल की शांति को समेटे हुए है.