ये हैं भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 5 पारंपरिक साड़ियां

कांजीवरम साड़ी

यह तमिलनाडु की एक प्रसिद्ध साड़ी है, जो अपनी खूबसूरती और गोल्ड बॉडर के लिए जानी जाती है। कांजीवरम साड़ी विशेष रूप से अपनी रंगीन नक्काशी और कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है। 

बांगाली साड़ी 

पश्चिम बंगाल की महिलाएं ज्यादातर लाल और सफेद रंग की साड़ियों को पहनती हैं, यह इतना प्रसिद्ध लुक है, जिसे देशभर में पसंद किया जाता है। यह साड़ियां आमतौर पर सफेद रंग की होती हैं, जिनमें लाल बॉडर होता है।

बनारसी साड़ी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र में बनने जाने वाली, बनारसी साड़ियां अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। इस साड़ी में सोने और चांदी के धागों का इस्तेमाल होता है और शानदार नक्काशी भी की जाती है। 

पटोला साड़ी

केरल की पटोला साड़ियां हल्के कॉटन से बनाई जाती हैं। पटोला साड़ी गर्मियों में पहनी जाने वाली सबसे अच्छी साड़ियों में से एक है। इनमें रंगीन नक्काशी, जूट, और तार से बना डिजाइन होता है।

गुजराती साड़ी

गुजरात के लोग अपने कपड़ों के लिए जाने जाते हैं। यहां की चनिया-चोली भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है, जिन्हें दुनियाभर में गरबा करते समय पहना जाता है। गुजराती साड़ियां अलग अलग तरह की होती हैं, जैसे लहरिया साड़ी। इनमें अलग-अलग रंग, पैटर्न्स, और डिजाइन होते हैं।