ये हैं देश के सबसे अमीर CM , विधायक रेखा और विधायक योगी इस लिस्ट में हैं कोसों दूर
जब भी देश के सबसे अमीर विधायकों की बात आती है, तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली का नाम आता है।
आज हम आपको देश के सबसे अमीर विधायकों के बारे में बताएंगे जिनके पास औसत संपत्ति करोड़ों में है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में विधायकों की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
आंध्र प्रदेश के विधायक देश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार हैं। यहां एक विधायक की औसत संपत्ति ₹65.07 करोड़ है।
उसके बाद कर्नाटक के विधायकों का नंबर आता हैं, जिनकी औसत संपत्ति ₹63.58 करोड़ है और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है यहां विधायकों की औसत संपत्ति ₹43.44 करोड़ है।
अगर बात भारतीय विधायकों की कि जाए तो औसत संपत्ति ₹17.92 करोड़ आंकी गई है।
देश के सबसे अमीर विधायक कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार हैं, जिनकी कुल संपत्ति ₹1,413 करोड़ आंकी गई है।
इनके अलावा आंध्र प्रदेश के चार विधायक देश के टॉप 10 सबसे अमीर विधायकों की सूची में शामिल हैं।
आईटी मंत्री नारा लोकेश (₹542 करोड़), हिंदुपुर विधायक एन बालकृष्ण (₹482 करोड़), और कडप्पा विधायक माधवी रेड्डप्पगारी (₹388 करोड़) प्रमुख नाम हैं।
दिल्ली की चर्चित भाजपा विधायक रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है,
वी प्रशांति रेड्डी की कुल संपत्ति ₹716 करोड़ है, और वे देश की सबसे अमीर महिला विधायक बनने के करीब हैं।