लोकसभा चुनाव 2024 में वोट नहीं कर पाएंगे ये बॉलीवुड स्टार्स

नरगिस फाखरी बॉलीवुड की अच्छी एक्ट्रेसेस में से एक हैं लेकिन उनके पास भारत में मतदान करने का अधिकार नहीं है। उनके पास अमेरिकन सिटीजनशिप है।

एक्ट्रेस दीप्ती नवल सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं लेकिन भारत में वोट नहीं दे सकतीं। उनके पास अमेरिकी नागरिकता है।

डांसिंग क्वीन और एक्ट्रेस नोरा फतेही के लोग दीवाने हैं। नोरा मोरक्को की रहने वाली हैं और उनके पास कनाडाई नागरिकता है। इसलिए वह भारत में वोट नहीं डाल सकतीं।

आलिया भट्ट भारतीय एक्ट्रेस हैं लेकिन उनका जन्म बर्मिंघम में हुआ था। उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है, इस वजह से आलिया भारतीय चुनाव में मतदान नहीं कर सकतीं।

सनी लियोनी भारतीय फिल्मों में काम करने लगी हैं लेकिन उनके पास कनाडाई सिटीजनशिप है। यही वजह है कि वह भी यहां वोट नहीं दे सकतीं।

कटरीना कैफ भले ही भारत में रहने लगी हैं लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। उनका जन्म हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था।

श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलिन फर्नांडिस भी भारत में वोट नहीं दे सकतीं। उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। एक्ट्रेस का जन्म बहरीन में हुआ था।

इलियाना डिक्रूज पुर्तगाली एक्ट्रेस हैं, लेकिन उनका जन्म भारत में हुआ था। एक्ट्रेस ने साल 2014 में पुर्तगाली नागरिकता ले ली थी।

एक्ट्रेस कल्की केकलां भारत में रहती हैं और हिंदी फिल्में करती हैं लेकिन उनके पास फ्रांस की नागरिकता है। इसलिए वह यहां वोट नहीं दे सकतीं।

एक्टर इमरान खान फिलहाल फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह भी भारत में वोट नहीं डाल सकते। उनके पास अमेरिकी नागरिकता है।