किसी सब्जी या फल नहीं, बल्कि फूल से बनती हैं ये लाजवाब डिशेस

किसी सब्जी या फल नहीं, बल्कि फूल से बनती हैं ये लाजवाब डिशेस 

भारत में फूल केवल किसी व्यंजन को सजाने के लिए इस्तेमाल होने वाली वस्तु नहीं हैं, बल्कि इनसे कई तरह की डिशेस भी बनाई जाती हैं.

यहां कुछ ऐसे ही व्यंजनों के नाम बताये गए हैं जो फूल से बनते हैं. 

हिमाचल प्रदेश में मिलने वाले चमकीले लाल रंग के रोडोडेंड्रोन के फूलों से अक्सर तीखा और चटपटा रायता बनाया जाता है

बुरानी रायता 

तमिलनाडु में, गर्मियों के दौरान, नीम के फूल को क्लासिक रसम में मिलाते हैं जो ठंडक का एहसास देते हैं

वेप्पम पू रसम

यह क्रीम/दूध और गुलकंद से बनी एक स्वादिष्ट फ्रोजन कुल्फी है, जिसे गर्मियों में बनाया जाता है.

गुलकंद कुल्फी

पश्चिम बंगाल में केले से फूल से इस डिश को बनाया जाता है

मोचा'र घोंटो

बंगाली लोग कुमरो फूल बोरा, या कद्दू के फूल के पकौड़े बनाते हैं जो शाम की चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगते हैं

कुमरो फुलर बोरा

चमेली के फूलों से बना यह पेय पदार्थ ताज़ी चमेली, केसर और इलायची से तैयार किया जाता है

मोगरे का शरबत

यह डिश तमिलनाडु में सहजन के फूलों से बनाई जाती है.

मुरुंगई पू पोरियल

Read More