सोया नट्स- इनमें जिंक, प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं. जिंक बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है.
टोफू- इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. बालों का मुख्य हिस्सा केराटिन नामक प्रोटीन से बना होता है. इसे खाने से पर्याप्त प्रोटीन मिलता है.
सोया मिल्क- इसमें प्रोटीन और आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो बालों को टूटने से बचाने और उनकी मजबूती बनाए रखने में मदद करते हैं.
एडामामे- इसमें प्रोटीन के साथ आयरन और फोलेट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. आयरन की कमी बाल झड़ने का एक प्रमुख कारण है, जबकि फोलेट नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है
टेम्पेह- यह फर्मेंटेड सोयाबीन से तैयार किया जाता है. फर्मेंटेशन के कारण इसे पचाना अपेक्षाकृत आसान माना जाता है. इसका सकारात्मक असर बालों की सेहत पर भी पड़ सकता है.