A view of the sea

उम्र के साथ अपना लिंग बदलता है ये जीव, बार- बार बदलता है रंग

आपने अलग-अलग तरह के जीवों को देखा होगा और उनकी हरकतों का भी आपको पता होगा।

समुद्र में ऐसे कई जीव होते हैं जो अद्भुत दिखाई देते हैं और रहस्यों से भरे होते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताएंगे जो अपना लिंग बदल लेता है।

रिबन ईल समुद्र में रहने वाला सबसे अद्भुत जीव है। इसकी खास बात यह है कि यह हमेशा नर के रूप में ही पैदा होता है।

लेकिन बढ़ती उम्र के साथ यह नर से मादा में बदल जाता है। यह तीन बार अपना रूप बदलने के लिए जाना जाता है।

यह एक पतले लंबे चीनी ड्रैगन की तरह दिखता है।

जब यह पैदा होता है तो इसका रंग काला होता है, उसके बाद नर वयस्क नीले रंग में दिखाई देते हैं।

ये मादा रिबन ईल पीले रंग की होती है और ये आमतौर पर इंडो-पैसिफिक महासागर में पाए जाते हैं।

ये भी देखें