Mar 26, 2025
Shivani
इस हिन्दू राजा ने खराब की थी ताजमहल की खूबसूरती
ताजमहल
दुनिया की सबसे खूबसूरत, चमकती और मशहूर इमारतों में से एक है।
इसकी सुंदरता ऐसी ही बनी रहे इसके लिए इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। ताजमहल पर पैसा पानी की तरह बहाया जाता है।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक वक्त पर
ताजमहल को अस्तबल बना दिया गया था और इसमें भूसा भरकर रखा जाने लगा था।
जानकारी के लिए बता दें कि, यह काम भरतपुर (डीग) के हिंदू राजा महाराजा सूरजमल (13 फरवरी 1707- 25 दिसंबर 1763) ने करवाया था।
महाराजा सूरजमल के करीब चार हजार जाट सैनिकों ने एक महीने की घेराबंदी के बाद 12 जून 1761 को आगरा किले पर कब्जा कर लिया था।
विभिन्न इतिहासकारों के अनुसार, महाराजा सूरजमल के सहयोगियों ने उन्हें ताजमहल को ध्वस्त करने की सलाह दी थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं माना।
सूरजमल ने इसमें घोड़े बांधने और भूसा भरने का फैसला किया। यह गिरते हुए मुगल साम्राज्य की प्रतिष्ठा पर एक और आघात था।
ये भी देखें
अखरोट के साथ खा लें ये पीली चीज, कंप्यूटर से भी तेज चलेगा दिमाग
जानें किस वजह से म्यांमार में बार-बार आ रहा भूकंप
ऐसा क्या होता है जिसके कारण सालों तक खराब नहीं होती शराब, जान लें वजह
एक महीने तक चाय न पीने से क्या होगा?