ये हैं दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, करोड़ों में है कीमत
आपने तरह-तरह के कुत्तों के बारे में सुना होगा और उनकी कीमत का भी आपको पता होगा।
आज हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत करोड़ो में है।
बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता खरीदा है। इसकी कीमत 5.7 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।
यानी भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। कुत्ते के मालिक एस सतीश एक मशहूर डॉग ब्रीडर हैं।
उन्होंने कैडाबॉम्स ओकामी नाम का एक दुर्लभ “वुल्फडॉग” भारी कीमत पर खरीदा है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह अनोखा कुत्ता भेड़िये और कोकेशियान शेफर्ड के बीच की क्रॉस ब्रीड है।
एस सतीश के पास अलग-अलग नस्लों के 150 से ज़्यादा कुत्ते हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्मे कैडाबॉम्स ओकामी की उम्र सिर्फ़ आठ महीने है और उसका वज़न पहले से ही 5 किलो से ज़्यादा है।
यह हर दिन 3 किलो कच्चा मांस खाता है। अमेरिकन केनेल क्लब के अनुसार, ओकामी आंशिक रूप से चरवाहा है और मूल रूप से एक रक्षक नस्ल है।
सतीश के पास एक दुर्लभ चाउ चाउ कुत्ता भी है, जिसे उन्होंने पिछले साल करीब 3.25 मिलियन डॉलर में खरीदा था।