इस राजकुमारी ने 19 साल की उम्र तक की 30 शादियां

हजारों साल पहले राजा-महाराजा कई-कई महिलाओं से शादी किया करते थे। लेकिन इतिहास में ऐसी राजकुमारी ने भी है जिसने 1 से ज्यादा शादियां की।

उस राजकुमारी ने अपने राजा भाई से कहकर 30 पुरुषों से शादी की, वो भी मात्र 19 साल की उम्र में।

राजकुमारी का नाम शनयिन (Princess Shanyin) था। इन्हें राजकुमारी कुआइजी (Princess Kuaiji) के नाम से भी जाना जाता है। 

ये लियू सोंग राजवंश की राजकुमारी और सम्राट जियाओवू (Emperor Xiaowu) की बेटी थीं। 

लियू को राजकुमारी शनयिन के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने आधिकारिक हे यान के बेटे हे जी (He Ji) से शादी की थी। 

464 में पिता की मौत के बाद शनयिन के छोटे भाई 15 साल के लियू जिये (Liu Ziye) को राजा बनाया गया।

इस दौरान लियू के महल में 10 हजार से ज्यादा महिलाएं थीं, जिनसे लियू के संबंध जोड़े जाते हैं। 

शनयिन ने कहा महल में 10 हजार महिलाएं हैं, लेकिन मेरा सिर्फ 1 पति है। यह सही नहीं है। जवाब में सम्राट कियानफेई ने राजकुमारी को अपने लिए 30 युवकों को मियांशू (प्रेमी) के रूप में चुनने की अनुमति दी।

इतना ही नहीं, सम्राट ने उन्हें राजकुमारी कुआइजी के पद पर भी पदोन्नत किया, लेकिन इसके बावजूद राजकुमारी अपने भाई की रियायत से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थीं। 

शिनयिन के भाई सम्राट कियानफेई व्यभिचार में लिप्त थे। ऐसे में एक दिन सहायक शॉ जिझी ने सम्राट की हत्या कर दी। 

465 में मात्र 1 साल ही वो सत्ता में रहे। हत्या के बाद शिनयिन के चाचा लियू यू सम्राट मिंग बन गए।

सिंहासन में आने के बाद उन्होंने अपनी दादी महारानी डोवेगर लू के नाम पर एक आदेश जारी किया। जिसके तहत राजकुमारी कुआइजी के अनैतिकता और व्यभिचार की निंदा की गई। 

साथ ही उनके एक अन्य भाई लियू जिशांग को उनकी हिंसा के लिए निंदा की गई और उन दोनों को आत्महत्या करने का आदेश दिया गया।