अंतर‍िक्ष के सबसे करीब है ये गांव, सोने के ढेर पर रहते है लोग

दुनिया में सबसे ऊंचाई पर कौन सा शहर बसा है? क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं।

बता दें कि धरती पर इस जगह को अंतरिक्ष का सबसे करीबी जगह माना जाता है। 

ये जगह पेरू का ला रिनकोनाडा है। ला रिनकोनाडा को दुनिया का सबसे ऊंचा शहर कहा जाता है। 

यह लगभग 16,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। कहा जाता है कि ये शहर सोने के ढेर पर बसा हुआ है। 16,700 फीट की ऊंचाई पर बसे होने की वजह से इसे अंतर‍िक्ष का सबसे नजदीकी शहर भी कहा जाता है। 

यह जर्जर बस्ती बर्फ से ढंके पहाड़ों के बीच बसी हुई है। शहर की ओर जाने वाली सड़क कूड़े के ढेरों से घिरी हुई है, यहां हर जगह कूड़े का समुद्र नजर आता है।

वहीं यहां के पानी में पारे की मात्रा कई गुना ज्‍यादा है। यही पारा सोना निकालने के ल‍िए इस्‍तेमाल किया जाता है।

यहां पर काम करने वालों को सैलरी नहीं मिलती है। वे 30 दिन तक बिना पैसों के काम करते हैं और 31वें दिन उन्‍हें खदान से उतना अयस्‍क लेने की अनुमत‍ि होती है। जिसके बाद उसे ये औने पौने दाम पर बेचते हैं। 

20वीं सदी की शुरुआत में इस शहर की खोज सोने के एक खदान के रूप में की गई थी। जिसके बाद ज्यादातर लोग अमीर बनने का सपना देखकर यहां पर बसने चले आए थे। अब यहां 50 हजार से ज्‍यादा लोग रहते हैं, ज‍िनमें से ज्‍यादातर मजदूर हैं, जो सोने की खदानों में काम करते हैं।

हिंदुस्तान की सबसे खूबसूरत तवायफ

Learn more