Mar 27, 2025
Shivani
कोहिनूर से भी ज्यादा महंगी हैं ये लकड़ी, कीमत जान फटी रह जाएंगी आंखें
पूरी दुनिया में कई तरह की लकड़ियां पाई जाती हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जाता है।
इन लकड़ियों से फर्नीचर, सजावटी सामान या रोज़मर्रा के इस्तेमाल की चीज़ें बनाई जाती हैं।
लेकिन दुनिया में एक ऐसी लकड़ी भी है, जिसकी कीमत हीरे और सोने से भी ज़्यादा है।
उस लकड़ी का नाम अगरवुड है। यह दुनिया में बिकने वाली सबसे दुर्लभ और सबसे महंगी लकड़ी है। इसकी लकड़ी एक्विलेरिया पेड़ से मिलती है।
असली अगरवुड की लकड़ी की कीमत 1 लाख डॉलर यानी करीब 73 लाख 50 हज़ार रुपये प्रति किलोग्राम है।
अगरवुड के पेड़ मुख्य रूप से भारत के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया, चीन, अरब और जापान के जंगलों में पाए जाते हैं।
इसकी लकड़ी का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है। हालांकि परफ्यूम बनाने की एक लंबी और जटिल प्रक्रिया है।
इस लकड़ी के गोंद से औद तेल निकाला जाता है। यह एक खास तरह का एसेंशियल ऑयल है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ परफ्यूम बनाने में होता है।
भारत की बात करें तो यह पेड़ असम में पाया जाता है और असम को भारत की अगरवुड राजधानी कहा जाता है।
ये भी देखें
रहस्यों से घिरा माता का ये मंदिर! एक बार जाने से ही हर इच्छा होती है पूरी
इस मुस्लिम मुल्क में रातोंरात बन गई नई सरकार
इस देश में जंक फूड पर लगा बैन, वजह जान उड़ जाएगी आपकी नींद
सीएम योगी का जलवा, टॉप 10 पावरफुल नेताओं में हुए शामिल