गुरुवार के दिन इन 6 गलतियों से नाराज हो जाते हैं देवगुरु बृहस्पति! सुख-समृद्धि और धन पर पड़ता है बुरा असर

गुरुवार के दिन इन 6 गलतियों से नाराज हो जाते हैं देवगुरु बृहस्पति! सुख-समृद्धि और धन पर पड़ता है बुरा असर

 हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से जुड़ा माना गया है.

 गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख, शांति, ज्ञान और समृद्धि बनी रहती है.

गुरुवार को बृहस्पति ग्रह का विशेष प्रभाव माना जाता है, जो ज्ञान, विवाह, संतान, धर्म और भाग्य का कारक है.

 मान्यता है कि गुरुवार को कुछ कार्य करने से गुरु दोष लग सकता है, जिससे जीवन में आर्थिक, पारिवारिक और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

गुरुवार के दिन नामकरण, मुंडन या संतान से जुड़े विशेष संस्कार करने से बचने की सलाह 

बृहस्पति को संतान सुख का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए इस दिन ऐसे कार्य करने से गुरु की कृपा बाधित हो सकती है.

इस दिन झगड़ा, गुस्सा या कटु वचन बोलने से दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है.

Read More