IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले TOP 5 भारतीय गेंदबाज!भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज से पहले जानिए किन भारतीय गेंदबाजों ने कैरेबियाई टीम को सबसे ज्यादा परेशान किया है.जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय हैं. उन्होंने 32 मैचों में 44 विकेट चटकाए हैं. इसमें एक 5-विकेट हॉल भी शामिल है.महान कप्तान कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 42 वनडे मैचों में 43 कैरेबियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए 19 वनडे मैचों में 21.51 की बेहतरीन औसत से 33 विकेट लिए हैं. टॉप-5 गेंदबाजों में 3 स्पिनर शामिल हैं. जडेजा, कुंबले और कुलदीप ने अपनी फिरकी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खूब फंसाया है. आने वाली वनडे सीरीज में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा तबाही मचाता है.