काली पड़ गई है या जल गयी है कड़ाही? इस आसान ट्रिक से बनाइये नई जैसी चमकदार

काली पड़ गई है या जल गयी है कड़ाही? इस आसान ट्रिक से बनाइये नई जैसी चमकदार

कुछ लोगों को पूड़ी-पकौड़ी और फ्राई जैसी चीजें खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में घर पर कभी-कभी कड़ाही जल जाती है। 

समय के साथ तेल और गर्मी के कारण कड़ाही का नीचे वाला हिस्सा जलने लगता है और उसमें गंदगी जमने लगती है। इसकी वजह से कड़ाही काली पड़ने लगती है। 

यहां कुछ आसान स्टेप्स दिए गए हैं जो चुटकियों में आपकी कड़ाही चमका देंगे। 

सबसे पहले जले हिस्से पर हल्का-हल्का नमक छिड़कें। नमक जले हुए तेल और गंदगी को ढीला करने में मदद करता है।

नमक के ऊपर बेकिंग सोडा छिड़कें।

थोड़ा डिटर्जेंट साबुन या लिक्विड डालें। टिशू पेपर लगाकर धीरे स्क्रब करें। 

 5 मिनट बाद धोएं। कड़ाही चमक उठेगी! यह पैन-कुकर के लिए भी काम करता है।

Read More