पिंपल्स से है परेशान, 7 खराब आदतों को तुरंत बदलें सिर्फ स्किन टाइप नहीं, आपकी रोजमर्रा की आदतें भी एक्ने का बड़ा कारण बनती हैं.गंदे हाथों से चेहरे को छूने से बैक्टीरिया फैलते हैं, जिससे पिंपल्स बढ़ते हैं.रात में मेकअप हटाए बिना सोना पोर्स को ब्लॉक कर देता है, जिससे एक्ने हो जाते हैं.तला-भुना और जंक फूड हार्मोनल असंतुलन बढ़ाकर पिंपल्स को ट्रिगर करता है.डिहाइड्रेशन से स्किन डल और ऑयली हो जाती है, जिससे पिंपल्स बढ़ सकते हैं.अपनी स्किन टाइप के अनुसार प्रोडक्ट्स न चुनना भी एक्ने की वजह बनता है.कम नींद लेने से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है, जिससे पिंपल्स बार-बार होते हैं.साफ-सफाई रखें, हेल्दी डाइट लें, पानी ज्यादा पिएं और सही स्किनकेयर अपनाएं.