Trump के इस आदेश ने 41 देशों का बदल डाला नक्शा, कंगाल पाकिस्तान के हाथ में भी आ जाएगा कटोरा
अमेरिका का ट्रंप प्रशासन जल्द ही 41 देशों के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक आंतरिक ज्ञापन में दर्जनों देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की संभावना जताई गई है।
ज्ञापन में 41 देशों की सूची शामिल है, जिन्हें तीन अलग-अलग समूहों में बांटा गया है।
इस सूची में पाकिस्तान का भी नाम है, जिससे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अमेरिका की यात्रा करना मुश्किल हो सकता है।
बता दे कि,तीन समूहों में बंटे देश पहले समूह में 10 देश शामिल हैं, जिनमें अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, क्यूबा और उत्तर कोरिया जैसे देश प्रमुख हैं।
इन देशों के नागरिकों के वीजा पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। दूसरे समूह में पांच देश इरिट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान शामिल हैं।
और तीसरे समूह में 26 देश शामिल हैं, जिनमें बेलारूस, पाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान जैसे देश शामिल हैं। इन देशों के नागरिकों को वीजा जारी करने पर आंशिक प्रतिबंध लगाया जा सकता है।