Trump इन 12 देशों पर लगाएंगे ट्रैवल बैन, तोड़ने पर मिलेगी रूह कंपा देने वाली सजा
जब से ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद का भार संभाला है तब से दुनिया भर में अपने विवादित फैसलों की वजह से छाए हुए हैं।
अब डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध नीति की वजह से एक बार फिर दुनिया भर के कई देश नाराज नजर आ रहे हैं।
ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध नीति आज से प्रभावी होगी। ट्रंप ने बीते बुधवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए 12 देशों पर अमेरिका में एंट्री से रोक लगा दी थी।
उन्होंने इसके लिए नेशनल सिक्योरिटी का हवाला दिया। उनके इस फैसले से अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के देश सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
प्रतिबंध अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन नागरिकों पर लागू होगा।
बढ़ा हुआ प्रतिबंध बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के लोगों पर लागू होता है, जो अमेरिका से बाहर हैं और उनके पास वैध वीजा नहीं है।
बता दें ट्रंप की यह नीती आज से शुरू होगी वहीं इसके खत्म होने की कोई समय सीमा नहीं दी गई है।
बता दें ट्रंप के नए प्रतिबंध में भी कई मुस्लिम देश शामिल हैं। ट्रंप बैन को लेकर हमेशा कहते रहे हैं कि इसका प्रमुख उद्देश्य देश की रक्षा करना है।