होली में मेहमानों को खिलाएं इन चीजों के पकौड़े, आलू-प्याज का स्वाद जाएंगे भूल

होली के त्योहार पर अगर आप भी मेहमानों के कुछ चटपटा नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो आप उनके लिए पकौड़े बना सकते हैं. 

आप आलू प्याज के साथ ही कई अन्य तरीकों के पकौड़े भी बना सकते हैं. इन्हें खाकर आप आलू-प्याज के पकौड़ों को भी भूल जाएंगे.

आप होली के मौके पर मेहमानों के लिए पालक के पकौड़े बना सकते हैं. ये स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी अच्छे  होते हैं.

होली पर आप मोरिंगा यानी सहजन के पकौड़े भी बना सकते हैं. ये पोषण से भरपूर होती हैं और इनके पकौड़े स्वादिष्ट भी होते हैं.

पत्तागोभी के पकौड़े भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ये क्रिस्पी पकौड़े स्वाद में बेहतरीन होते हैं. इनमें थोड़ी सी  सूजी डालने से ये और कुरकुरे हो जाते हैं.

आप गुलाब के पकौड़े भी बना सकते हैं. ये पकौड़े उत्तराखंड और हिमाचल में काफी फेमस हैं. ये टेस्ट में बेस्ट होते हैं. 

साथ ही आप गुड़हल के पकौड़े भी बना सकते हैं. ये पकौड़े भी उत्तराखंड में ज्यादातर बनाए जाते हैं.

इसके अलावा आप फूलगोभी के पकौड़े बना सकते हैं. ये फूलगोभी के पकौड़े बिहार में बहुत फेमस हैं. लोगों कोफूलगोभी के क्रिस्पी पकौड़े काफी पसंद आते हैं.

आप मिर्च के पकौड़े बना सकते हैं. ये अधिकतर लोगों को पसंद आते हैं. इसके साथ खट्टी चटनी इससका मजा  दोगुना कर देती है.

Read More