गर्मियों में बेल का शरबत ही नहीं, ये स्वीट डिश भी कर सकते हैं ट्राय

गर्मियों के मौसम में बेल का सेवन फायदेमंद होता है. ऐसे में बहुत से लोग बेल का जूस पीना पसंद करते हैं.

हालांकि आप गर्मियों के मौसम में बेल के जूस के अलावा भी बहुत सी चीजें ट्राई कर सकते हैं. 

आप गर्मियों में बेल का शरबत बनाकर पी सकते हैं. ये गर्मियों में लोकप्रिय ड्रिंक माना जाता है.

आप बेल के पल्प से इसकी बर्फी बनाकर खा सकते हैं, जो बहुत स्वादिष्ट होती हैं.

गर्मियों के मौसम में आप बेल का मुरब्बा बनाकर का सकते हैं.

आप बेल का शेक बनाकर पी सकते हैं. इसमें फ्लेवर के लिए इलायची और पुदीना भी डाल सकते हैं.

गर्मियों में आप बेल के पल्प से स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं. 

आप दही मिलाकर बेल की स्मूदी  बनाकर 'बेल की लस्सी' भी बना सकते हैं.

पके हुए बेल के पल्प को सुखाकर जैम और टॉफी भी बनाई जा सकती हैं.

Read More