मंगलवार उपाय बजरंगबली की कृपा पाने के लिए अपनाएं ये सरल उपाय, दूर होंगी बाधाएं और बढ़ेगा सुख-समृद्धिमंगलवार उपाय बजरंगबली की कृपा पाने के लिए अपनाएं ये सरल उपाय, दूर होंगी बाधाएं और बढ़ेगा सुख-समृद्धि मंगलवार को हनुमान जी की पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय अपनाना लाभकारी माना जाता है. आइए जानते हैं मंगलवार के ऐसे ही कुछ सरल और लाभकारी उपाय के बारे में आर्थिक परेशानियों से राहत पाने के लिए मंगलवार के दिन ‘ऊं हं हनुमते नमः’ मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करें.रिश्ते में मधुरता बढ़ाने के लिए स्नान के बाद मिट्टी के दीपक में चमेली का तेल भरकर हनुमान जी के सामने जलाएं. मंगलवार को कलावा लेकर मंदिर जाएं, उसे हनुमान जी के चरणों में रखकर सिंदूर का टीका लगाएं और अपनी कलाई पर बांध लें. साफ वस्त्र पहनकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठें और ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें. चमेली के फूलों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें और धूप जलाकर परिवार की सुख-शांति की कामना करें.मंगल मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 11 बार जप करें और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.केसरिया सिंदूर में थोड़ा चमेली तेल मिलाकर सफेद कागज पर 11 बार ‘राम’ लिखें, सूखने के बाद उस कागज को अपने पर्स में रखें.