तुलसी के पौधे से जुड़ी ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, तुरंत सुधार लें आदत

तुलसी के पौधे से जुड़ी ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, तुरंत सुधार लें आदत

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है. 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी को देवी का रूप माना जाता है और भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी के पत्तों का विशेष महत्व होता है.

इसके अलावा आयुर्वेद में भी तुलसी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है.

घर में तुलसी का पौधा लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. 

लेकिन कई बार लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनके कारण तुलसी से मिलने वाले शुभ फल और आशीर्वाद में बाधा आ सकती है. 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे को दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए.

तुलसी के पौधे को सीधे जमीन में लगाने के बजाय गमले में लगाना बेहतर माना जाता है.

भगवान विष्णु को पूजा में सूखे या बासी तुलसी के पत्ते अर्पित नहीं करने चाहिए.

तुलसी के पत्ते रविवार, एकादशी और ग्रहण के समय नहीं तोड़ने चाहिए.

तुलसी का पौधा ऐसी जगह रखें जहां उसे खुली हवा और धूप मिल सके.

Read More