A view of the sea

UN ने तोड़ा दुनिया का भरोसा, मदद के नाम पर अनगिनत लड़कियों के साथ किया रेप

संयुक्त राष्ट्र को दुनिया का सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली संगठन माना जाता है।

लेकिन अब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने इसी संगठन की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन और राजनीतिक अभियानों से जुड़े यौन शोषण और दुराचार के 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

यह आंकड़ा बेहद चिंताजनक है, क्योंकि पिछले 10 सालों में यह तीसरी बार है, जब ऐसे मामलों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंची है।

रिपोर्ट में कहा कि 2024 में शोषण और बलात्कार के मामलों में 125 पीड़ितों की पहचान की गई है। इनमें 98 वयस्क और 27 बच्चे शामिल हैं।

बता दे कि, कुल 102 आरोपों में से 82 प्रतिशत केवल दो संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों से संबंधित हैं।  पहला है – कांगो जहां 44 मामले दर्ज किए गए। दूसरा है – मध्य अफ्रीकी गणराज्य जहां 40 मामले दर्ज किए गए।

सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि 65 महिलाओं ने दावा किया है कि वे बलात्कार की शिकार थीं और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सैनिकों के बच्चों को जन्म दिया।

इन महिलाओं ने अब बच्चों की परवरिश और पिता की पहचान के लिए सहायता की मांग की है।

ये भी देखें