आराम करने के बावजूद दिमाग क्यों रहता है डाउन? ये 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार आराम करने के बावजूद दिमाग क्यों रहता है डाउन? ये 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार कई लोग सुबह उठते हैं और महसूस करते हैं कि शरीर तो आराम में है, लेकिन दिमाग अभी भी थका हुआ है. यह मानसिक थकान अक्सर हमारी दिनचर्या और आदतों से जुड़ी होती है, न कि शारीरिक मेहनत से. सुबह से लेकर रात तक सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, वीडियो देखना और लगातार नोटिफिकेशन चेक करना दिमाग पर दबाव डालता है. बहुत ज्यादा जानकारी मिलने पर दिमाग थक जाता है, जिसे इंफॉर्मेशन ओवरलोड कहा जाता है. मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन को प्रभावित करती है, सोशल मीडिया पर दूसरों की लाइफ देखकर खुद को उनकी तुलना में कमतर समझना मानसिक सुकून चुराता है. हर पल में फोन, लैपटॉप या टीवी हाथ में होते हैं. दिमाग को आराम का मौका ही नहीं मिलता.