उत्तर प्रदेश में कितनी सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का सीधा असर है?उत्तर प्रदेश में 2027 मेेें विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदेश में मुस्लिम मतदाता कितने हैं.उत्तर प्रदेश में लगभग 19.26 प्रतिशत मुसलमानों की आबादी है.उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में 25 प्रतिशत से ज्यादा आबादी मुस्लिमों की है.उत्तर प्रदेश की पूरी आबादी में मुस्लिमों की आबादी का हिस्सा 20 प्रतिशत तक है.उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में से 143 सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव है.उत्तर प्रदेश में करीब 70 सीटों पर मुस्लिमों की आबादी 20 से 30 प्रतिशत के बीच है.73 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम आबादी के वोटों का प्रभाव 30 प्रतिशत से भी अधिक है.2027 चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक पर पार्टियों के गठबंधनों का असर बढ़ता दिखाई दे सकता है.जिनमें सपा, कांग्रेस, BSP और AIMIM इस वोट बैंक को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाते भी दिख सकते हैं.