वड़ा पाव गर्ल की शादी टूटने की कगार परसोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस फेम 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित की शादीशुदा जिंदगी में भारी उथल-पुथल मच गई हैचंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर रोते हुए वीडियो शेयर कर अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई और 'चीटिंग' करने के गंभीर आरोप लगाए हैवायरल वीडियो में चंद्रिका काफी भावुक दिखी और उन्होंने दावा किया कि उनके पति ने उनका भरोसा तोड़ा हैचंद्रिका ने संकेत दिया है कि उनके पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है, जिसके कारण उनका रिश्ता टूटने की कगार पर हैआरोपों के बाद पति युगम गेरा ने भी जवाब दिया और कहा कि आज चंद्रिका जिस मुकाम पर है, उन्हें वहां तक पहुंचाने में उनका ही हाथ हैचंद्रिका और युगम की मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने शादी की थी दोनों का एक छोटा बेटा भी हैलोग इसलिए हैरान है क्योंकि बिग बॉस ओटीटी-3 के दौरान चंद्रिका ने हमेशा युगम को दुनिया का सबसे अच्छा और सपोर्टिव पति बताया था