सजावट के ये आइटम बन सकते हैं बुरी किस्मत का कारण

सजावट के ये आइटम बन सकते हैं बुरी किस्मत का कारण

हर कोई अपने घर को सजाकर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ता है, जिससे घर पर आया हर शख्स घर की तारिफ करें.

लेकिन घर सजाने के लिए मार्केट में मौजूद कई वस्तुएं वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं. आइएं जानते हैं कौन सी है वो चीजें

वास्तु के अनुसार खाली झूलती कुर्सी घर के लिए अशुभ होती है, क्योंकि यह अवांछित आत्माओं को आकर्षित करती है.

जानवरों की खाल से बनी चीजें या ऐसी फोटो जिसमें युद्ध या जहाज डूबने का सीन दिखाया हो, उन्हें घर में नहीं रखना चाहिए, इससे नकारात्मकता बढ़ती है.

वास्तु के अनुसार घर में पुराने कैलेंडर या रुकी हुई घड़ी रखने से खुशहाली रुक सकती है. इसलिए इन्हें भी घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए.

टूटा हुआ शीशा भी घर में नहीं रखना चाहिए, कहा जाता है कि आईने के टूटने से आत्मा का प्रतिबिंब टूटता है, जिससे 7 साल की बुरी किस्मत फंस जाती है.

लोककथाओं के अनुसार मोर के पंखों को भी घर में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इसे बुरी नजर से जोड़ा गया है, लेकिन कुछ पूर्वी परंपराओं में इसें सुरक्षा का प्रतीक बताया गया है.

फेंग शुई के अनुसार नुकीले किनारे वाली चीजों से घर को नहीं सजाना चाहिए, इन्हें रखने से घर का तनाव बढ़ाता हैं.

आप इन चीजों के अलवा कलरफुल लाइट्स और खुशबूदार फूल से अपने घर को सजा सकते हैं

Read More