1, 2 या 3… घर में कितने शंख रखने होते हैं शुभ?1, 2 या 3… घर में कितने शंख रखने होते हैं शुभ?हिंदू धर्म में शंख का बहुत ऊंचा स्थान माना गया है और इसकी उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी.पूजा-पाठ, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों में शंख की ध्वनि को शुभ और पवित्र माना जाता है. शंख भगवान विष्णु जी को बेहद प्रिय है, इसलिए कई लोग पूजा घर में इसे रखते हैं. लेकिन पूजा घर में कितने शंख रखना शुभ होता है? आइए जानते हैं यहांवास्तु के अनुसार घर में सिर्फ दो शंख रखना शुभ माना जाता है. एक पूजा के लिए और दूसरा बजाने के लिएपूजा वाला शंख केवल पूजन में इस्तेमाल होता है और दूसरा शंख बजाने के लिए रखा जाता है.शंख को घर के पूजा स्थल में रखने से सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य व आर्थिक लाभ होता है और जिन घरों में शंख होता है, वहां मां लक्ष्मी का भी वास होता है.शंख रखने की सबसे शुभ दिशा ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) मानी गई है, मान्यताके अनुसार ऐसा करने से घर में सकारात्मक का संचार होता है.शंख को हमेशा साफ-सुथरी जगह पर रखें और जब भी पूजा के बाद शंख बजाएं, उसेसे साफ पानी से धोकर ही वापस रखें.शंख को कभी भी सीधे जमीन पर न रखें, इसे पूजा के दौरान किसी साफ कपड़े या छोटे से स्टैंड पर रखें.