विराट कोहली फिर तोड़ेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज से है खास कनेक्शन!तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने को तैयार 'किंग कोहली'. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. विराट कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से वह भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड शानदार रहा है. इसी टीम के खिलाफ उन्होंने वनडे में अपने 10,000 रन पूरे किए थे.24 अक्टूबर 2018 को विशाखापट्टनम में विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. कोहली ने सिर्फ 213 मैचों की 205 पारियों में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था. संयोग की बात है कि अब एक बार फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ ही विराट कोहली के पास एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका हैक्या विराट तिरुवनंतपुरम में फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ एक नया कीर्तिमान रचेंगे? सभी फैंस की नजरें उन पर टिकी हैं.