वोटर आईडी कार्ड बनाने का पूरा प्रोसेस

भारत में वोटर आईडी कार्ड यानी की मतदाता पहचान पत्र एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र माना जाता है.

यह नागरिकों को चुनाव में मतदान करने का अधिकार देता है, इसमें एक यूनिक EPIC नंबर होता है.

18 साल की उम्र पूरी होने के बाद कोई भी भारतीय नागरिक मतदाता पहचान पत्र बनवा सकता है.

आप वोटर आईडी बनवाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं.

अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं.

इसके लिए आपको एक पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ और फोटो की जरूरत होगी.

इसके बाद आपका आवेदन बीएलओ के पास भेजा जाता है, जो घर पर जाकर सत्यापन करता है.

बीएलओ द्वारा आवेदन का सत्यापन करने के बाद आपका मतदाता पहचान पत्र नंबर 7 से 15 दिनों के भीतर आपके फोन पर आ जाएगा.

30 दिनों के भीतर आपका मतदाता पहचान पत्र आपके एड्रेस पर भेज दिया जाता है.

Read More