योग या पैदल चलना, वजन कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज बेहतर?

अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि पैदल चलने में और योग करने में सबसे बेस्ट क्या है, जिससे तेजी से वजन कम हो सके.

दोनों एक्टिविटी के अपने-अपने फायदे हैं. इसके कारण दोनों में से एक को चुनना तो मुश्किल है.

अगर आप हार्ट, वेट मैनेजमेंट और बोन डेंसिटी में सुधार चाहते हैं, तो वॉक आपके लिए फायदेमंद है. 

व़ॉक करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है. साथ ही डायबिटीज में भी राहत मिलती है.

वहीं योग करने से फ्लेक्सिबिलिटी, बैलेंस और कोर स्ट्रेंथ बेहतर होती है ये मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में भी मददगार होता है.

योग करने से इमोशनल हेल्थ में सुधार होता है. ये मन और शरीर दोनों के लिए राहत देने वाला है. 

अगर आप वजन कम करने के लिए योग और वॉक में से चयन करना चाहते हैं, तो पैदल चलना ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं.

हालांकि योग के कुछ रूप जैसे पावर योग और विन्यास योग से भी तेजी से कैलोरी बर्न होती हैं.

खुद को लंबे समय तक दुरुस्त रखने और अपनी केयर करने के लिए योग ज्यादा फायदेमंद है.

Read More