A view of the sea

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन पहने रंग-बिरंगें कपड़े, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन काफी खास होते है, इन 9 दिनों में अलग-अलग देवियों की पूजा की जाती है।

इस बार की चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी। जबकि इसका समापन 7 अप्रैल को होगा।

आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि नवरात्रि के 9 दिनों में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे मां दुर्गा मनोकामना पूरी करेगी। 

नवरात्रि के पहले दिन आप सफेद या पीले रंग के कपड़े पहने, क्योंकि पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। 

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इससे मां ब्रह्मचारिणी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

तीसरे दिन आप लाल रंग के कपड़े पहने,क्योंकि मां चंद्रघंटा को ये रंग काफी पसंद है।

नवरात्रि का चौथा दिन माता कुष्मांडा को समर्पित है। ऐसे में नवरात्रि के चौथे दिन नीले या बैंगनी रंग के कपड़े पहनें।

पांचवें दिन आप सफेद या पीले रंग के कपड़े पहने, क्योंकि ये दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है।

नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। इस दिन मां कात्यायनी की कृपा पाने के लिए हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन भूरे और ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद या बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

चैत्र नवरात्रि का 9वां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन आपको गहरे हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

ये भी देखें