शादी में पहनें ये स्टाइलिश लहंगे, आपसे हटेगी नहीं लोगों की नजर अनन्या पांडे का यह व्हाइट एम्बेलिशड लहंगा पहना मिनिमलिज्म और ऐलिगेंस का परफेक्ट मेल है.डेलिकेट एम्ब्रॉयडरी और सॉफ्ट येलो एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टे के साथ मिनिमल ज्वैलरी वाला यह लुक डे-वेडिंग के लिए परफेक्ट है.रेड और टील शेड्स वाला यह एक बेहद आकर्षक लहंगा है, जिस पर ट्रेडीशनल एम्ब्रॉयडरी चार चांद लगा रही है. इस लहंगे में ज़री का काम, शिमर सीक्वेंस और जूल-टोन्ड पैनल्स का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है, जो ट्रेडीशनल इंडियन आर्ट को मॉडर्न अंदाज देता है. यह कलरफुल पैचवर्क लहंगा मिरर वर्क और बोल्ड ज्वेल टोन से सजा हुआ है, जो संगीत के फंक्शन के लिए परफेक्ट है.