मौसम का कन्फ्यूजन बना खतरा! दिन में गर्मी और शाम को ठंड से कैसे बचें?

मौसम का कन्फ्यूजन बना खतरा! दिन में गर्मी और शाम को ठंड से कैसे बचें?

बदलते मौसम में दिन की गर्मी और शाम की ठंड से शरीर कन्फ्यूज हो जाता है, जिससे सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और इन्फेक्शन तेजी से फैल रहे हैं.

दोपहर की तेज धूप और शाम की ठंडी हवाएं शरीर की इम्युनिटी पर असर डालती हैं, जिससे लोग बार-बार बीमार पड़ रहे हैं.

इस दौरान बुखार, गले में खराश, खांसी और बदन दर्द जैसे लक्षण आम हो जाते हैं, जिनसे बचने के लिए सावधानी जरूरी है.

डॉक्टरों के अनुसार, हल्के लक्षणों में आराम, पर्याप्त पानी और सामान्य दवाओं से राहत मिल सकती है.

लेकिन अगर बुखार लंबे समय तक बना रहे या सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

गर्मी बढ़ने के साथ पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे उल्टी-दस्त और पीलिया का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए साफ पानी और स्वच्छ भोजन जरूरी है.

मच्छरों की बढ़ती संख्या से डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है, इसलिए बचाव के उपाय अपनाना जरूरी है.

इस मौसम में सबसे जरूरी है कि शरीर को हाइड्रेट रखें और बाहर का खुला खाना खाने से बचें.

सही खानपान, साफ-सफाई और समय पर इलाज ही इस मौसम में बीमारियों से बचने का सबसे आसान तरीका है.

Read More