पतला दिखने की चाह में न करें ये गलती! खाना छोड़ने से बिगड़ सकती है आपकी सेहत पतला दिखने की चाह में न करें ये गलती! खाना छोड़ने से बिगड़ सकती है आपकी सेहतआजकल की तेज लाइफस्टाइल और फिट दिखने की चाह में लोग बिना सोचे-समझे फैसले ले लेते हैं. कई लोग जल्दी रिजल्ट पाने के लिए सबसे आसान तरीका समझकर खाना कम या पूरी तरह छोड़ना शुरू कर देते हैं.उन्हें लगता है कि कम खाना खाने से शरीर में कैलोरी कम जाएगी और वजन तेजी से घट जाएगा, लेकिन हकीकत इससे अलग होती है. कम खाना मिलने पर शरीर एनर्जी बचाने के लिए खाने को फैट के रूप में स्टोर करने लगता है. खाना छोड़ने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते, जिससे कई तरह की कमियां पैदा हो जाती हैं. जब शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता, तो वह फैट की बजाय मांसपेशियों को तोड़कर एनर्जी लेता है. लंबे समय तक खाली पेट रहने से एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं.अनियमित खान-पान से शरीर के हार्मोन पर असर पड़ता है, जिससे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.