कमर दर्द के घरेलू उपाय क्या है?

लंबे समय तक बैठना, गलत पोस्चर, भारी वजन उठाना और मांसपेशियों में खिंचाव इसकी मुख्य वजहें हैं.

गर्म पानी की बोतल या हीट पैड से सिकाई करने पर मसल्स रिलैक्स होती हैं और दर्द में राहत मिलती है.

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं.

बैठते और चलते समय सीधा पोस्चर अपनाएं, इससे कमर पर दबाव कम पड़ता है.

रोजाना हल्की स्ट्रेचिंग और योग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दर्द कम होता है.

सरसों या नारियल तेल से हल्की मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द में आराम मिलता है.

ज्यादा दर्द होने पर शरीर को आराम दें, लेकिन पूरी तरह निष्क्रिय रहना भी ठीक नहीं है.

अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे या बहुत तेज हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

Read More