क्या होता है बैरल और 1 लिटर में कितना होता है कच्चा तेल? जानेंक्या होता है बैरल और 1 लिटर में कितना होता है कच्चा तेल? जानेंमीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. तेल, गैस संकट में लोगों में हड़कंप मच गया है.जब भी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती या घटती हैं, तो हम अक्सर बैरल शब्द सुनते हैं.अक्सर बताया जाता है कि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल एक निश्चित डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है.लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक बैरल में असल में कितना तेल आता है? चलिए विस्तार से जानेंअंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार, बैरल कच्चे तेल को मापने की एक मानक इकाई है.एक बैरल में कितना तेल होता है?- एक बैरल में लगभग 159 लीटर तेल होता है.जब कच्चे तेल के एक बैरल को रिफाइनरी में प्रोसेस किया जाता है, तो उससे बनने वाले उत्पादों की कुल मात्रा 159 लीटर से बढ़कर लगभग 170 लीटर हो जाती है.कच्चा तेल एक गाढ़ा, चिपचिपा और काला तरल पदार्थ होता है, जिसका इस्तेमाल उसके कच्चे रूप में नहीं किया जा सकता.इसे एक रिफाइनरी में ले जाया जाता है और अलग-अलग तापमान पर गर्म किया जाता है, इस प्रक्रिया को 'आंशिक आसवन' के नाम से जाना जाता है..