तेज रफ़्तार जीवनशैली में तनाव कम करने और स्वस्थ रहने के लिए पैदल चलना एकदम सही व्यायाम है, लेकिन अगर वज़न उठाकर इसके प्रभाव को और भी बढ़ा दें तो कैसा रहेगा?
वजन के साथ करने वाली इस वॉक को फार्मर्स वॉक कहा जा रहा है
किसानों से प्रेरित इस वॉक में आमतौर पर दोनों हाथों में भारी वज़न उठाकर वॉक की जाती है.
यह वज़न डम्बल, केटलबेल या यहां तक कि भारी किराने के थैले भी हो सकते हैं
इसकी सरलता और तीव्रता ही फिटनेस के शौकीनों के बीच इसे बेहद लोकप्रिय बनाती है
इससे न केवल पैदल चलना एक ज़बरदस्त फुल बॉडी वर्कआउट बन जाएगा, बल्कि इससे वज़न घटाने में भी मदद मिलेगी