मस्कारा लगाने का सही तरीका क्या है?

मस्कारा लगाने का सही तरीका क्या है?

पलकों को साफ और ड्राई रखें

मस्कारा लगाने से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी आईलैशेज साफ हों और उन पर कोई ऑयल या क्रीम न हो।

आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करें

मस्कारा लगाने से पहले लैश कर्लर से पलकों को हल्का कर्ल करें. इससे आंखें ज्यादा बड़ी और खुली हुई लगती हैं.

 सही मस्कारा चुनें

अपनी जरूरत के हिसाब से मस्कारा चुनें वॉल्यूम, लेंथ या वॉटरप्रूफ.

वैंड को सही तरीके से निकालें

मस्कारा की बॉटल से ब्रश (वैंड) निकालते समय उसे बार-बार पंप न करें, इससे हवा अंदर जाती है और मस्कारा जल्दी सूख जाता है.

जिग-ज़ैग मोशन में लगाएं

ब्रश को पलकों की जड़ों से लगाकर हल्के जिग-ज़ैग मोशन में ऊपर की ओर ले जाएं. इससे हर लैश पर मस्कारा अच्छी तरह कोट होता है.

एक से ज्यादा कोट लगाएं

पहला कोट सूखने से पहले ही दूसरा कोट लगा लें. इससे क्लंपिंग (गांठें) नहीं बनेंगी.

 लोअर लैशेज पर हल्का लगाएं

नीचे की पलकों पर बहुत हल्का मस्कारा लगाएं, वरना लुक ओवरडन लग सकता है.

 क्लंपिंग से बचें

अगर पलकें आपस में चिपक जाएं तो साफ स्पूली ब्रश से उन्हें अलग करें.

 मस्कारा सूखने दें

लगाने के बाद कुछ सेकंड आंखें झपकाने से बचें ताकि मस्कारा स्मज न हो.

मेकअप हटाना न भूलें

दिन के अंत में मस्कारा को अच्छे मेकअप रिमूवर से हटाएं ताकि पलकों को नुकसान न पहुंचे.

Read More